भागलपुर, दिसम्बर 21 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुप्पाघाट स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम में शनिवार को आश्रम के महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज की 106वीं जयंती समारोह में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि सदगुरु महाराज और संतों के जीवन आदर्श और विचारों को सभी को अपनाना चाहिए। इन महान संतों के बताए पथ पर चलने से लोगों का जीवन सफल हो सकता है। उन्होंने कहा कि भागलपुर की धरती पर स्थित इस पावन आश्रम में आकर संत गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए भी सौभाग्य है। विधानसभा अध्यक्ष ने सदगुरु महाराज महर्षि मेंहीं परमहंस जी एवं संतसेवी जी परमहंस महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने आश्रम में विराजमान सभी संतों को माला पहनाकर उनका सम्मान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.