कन्नौज, अगस्त 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पूर्वी बाईपास स्थित संत निरंकारी भवन में आयोजित सत्संग ने साध संगत को आध्यात्मिक जागृति का संदेश दिया। परम पूज्य महात्मा एवं स्थानीय शाखा के मुखी राजकुमार गुप्ता ने साध संगत को संबोधित करते हुए कहा कि सत्य की सच्ची पहचान सदगुरु के दर पर ही संभव है। उन्होंने कहा यह तब तक नहीं हो पाती, जब तक आत्मा का नाता परमात्मा से न जुड़े और बैराग-नफरत की दीवारें खड़ी रहें। संत महापुरुष हर युग में मानवता को इस परम सत्य से जोड़ते आए हैं। मुखी जी ने अपने अनमोल वचनों में चेतावनी दी, ऐ इंसान, यदि तू गफलत की नींद में सोता रहा, तो खाली हाथ लौटना पड़ेगा। अभी समय है मूल सुधार का, क्योंकि तेरा बहुत काम बाकी है। सत्य की प्राप्ति करनी है। संत महात्माओं से नाता जोडक़र इस परम तत्व का बोध हासिल कर लो। उन्होंने जोर दिया कि इंसानी ...