सत्संग से लौट रही महिला के गले में पड़ी सोने की चेन उड़ाई
रांची, मई 24 -- रांची, प्रमुख संवादाता। गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड में रॉक गार्डेन के पास रविवार को शाम 7 बजे दो उचक्कों ने 54 साल की महिला शिवानी घोष के गले में पड़ी सोने की चेन छिन ली। इसके बाद बाइक से भाग निकले। छिनतई की घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने हो-हल्ला कर उचक्कों का पीछा भी किया, पर सफलता नहीं मिली। मामले में भुक्तभोगी महिला की ओर से घटना के संबंध में लिखित शिकायत की गई है। बताया गया कि वह शाम में सत्संग में शामिल होकर कांके रोड में लेक व्यू अपने घर को जा रही थी। इसी समय पीछे से मोटरसाइकिल से दो युवक उनके करीब पहुंचे, इनमें से एक ने उनके गले में पड़ी चेन को झपट्टा मारकर उड़ा लिया। यह भी पढ़ें- काली मंदिर से लौट रही महिला से चेन छिनतई घटना के समय झटके से वह असंतुलित होकर गिर पड़ीं। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.