कटिहार, मार्च 7 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले के साल मारी के ढोलमारा मैदान में जिला संतमत सत्संग समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को भक्ति और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण संतमत सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दो पालियों में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर संतों के उपदेशों का लाभ उठाया।प्रथम पाली के सत्संग का विषय सत्संग का महत्व रहा। महात्माओं ने अपने प्रवचनों में कहा कि सत्संग मनुष्य के जीवन को सही दिशा देता है। सत्संग के माध्यम से मनुष्य को ज्ञान, भक्ति और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। द्वितीय पाली में मानव शरीर की सार्थकता विषय पर महात्माओं ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को यह शरीर बड़े पुण्य से प्राप्त होता है और इसका उद्देश्य आत्मज्ञान प्राप्त करना है। ज्ञान के कारण...