भदोही, जनवरी 31 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। संत निरंकारी मिशन की ओर से राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कालेज, परिसर में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिमय भावनाओं से सराबोर हो गया। मुख्य अतिथि अशोक कुमार सचदेवा जोनल इंचार्ज प्रयागराज, जौनपुर रहे। जबकि कार्यक्रम का संचालन संचालक जिला संयोजक राजेश ने किया। सत्संग को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने निरंकार प्रभु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्संग के माध्यम से मानव जीवन को सही दिशा मिलती है और समाज में प्रेम, भाईचारा एवं सद्भाव की भावना विकसित होती है। महात्मा जी ने कहा कि निरंकार की पहचान होने से मनुष्य के जीवन से अज्ञान का अंधकार दूर होता है और वह मानवता की सेवा के मार्ग पर अग्रसर होता...