कन्नौज, मई 1 -- नगर के पूर्वी बाईपास स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में भक्ति का महत्व बताते हुए कानपुर से आए परम पूज्य महात्मा सुशील पुरीजी ने कहा कि भक्ति ही वह मार्ग है, जो मनुष्य को ईश्वर से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है, जिसे पाने के लिए देवता भी तरसते हैं, इसलिए इसे भक्ति और सत्संग में लगाना चाहिए। इस अवसर पर सदगुरु माता सुदीक्षाजी महाराज एवं राजपिता रमितजी के आशीर्वाद से दो निरंकारी परिवारों का पावन मिलन भी सम्पन्न हुआ। ग्राम सुखसेनपुर के महात्मा बंगाली बाबू व रानी देवी की पुत्री सिमरन का विवाह तलैया फर्रुखाबाद के विजय कुमार के पुत्र सुबृत कुमार के साथ संपन्न हुआ। मुखी राजकुमार गुप्ता ने वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए कहा कि निरंकारी परिवारों का इस प्रकार एक होना अत्यंत सुखद है। सेव...