प्रयागराज, जुलाई 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। ऑकलैंड रोड पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार ने मां-बेटी की स्कूटी को टक्कर मार दी। महिला सड़क पर गिरी तो कार उन्हें कुचलते हुए निकल गई, जबकि उनकी बेटी आंशिक रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।मूलरूप से बलिया के रहने वाले गुरुबचन सिंह पुलिस विभाग में दरोगा हैं और वर्तमान में हमीरपुर जिले में एंटी रोमियो स्क्वॉड में तैनात हैं। वह बेनीगंज में मकान बनाकर सपरिवार रहते हैं। शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी 47 वर्षीय रेनू सिंह बेटी सृष्टि के साथ स्कूटी से अशोक नगर सत्संग में जा रही थीं। ऑकलैंड रोड पर पीछे से आई तेज रफ्तार काले रंग की क्रेटा ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां-बेटी सड़क पर गि...