रांची, अगस्त 7 -- रांची। बुद्ध विहार स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में शुक्रवार को दिल्ली से आए राकेश मुटरेजा की उपस्थिति में विशेष सत्संग आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि सत्संग मनुष्य के निर्माण का स्थान है। पत्थर पर हुए हर प्रहार का उदाहरण देते हुए उन्होंने समझाया कि जीवन में हर छोटा प्रयास महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के अनुसार प्रचार केवल शब्दों से नहीं, बल्कि हमारे चरित्र, व्यवहार और विनम्रता से होना चाहिए। जब जीवन में सद्गुरु का ज्ञान समा जाता है, तो हर दिन एक उत्सव बन जाता है। सत्संग में काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...