कटिहार, जून 28 -- मनसाही, एक संवाददात मनसाही थाना क्षेत्र के मरंगी गांव में अवस्थित संतमत सत्संग मंदिर में लगे सीसीटीवी कमरा, मंदिर लगे बिजली के पंखे, बल्ब, तार आदि सामान बीती रात चोरों ने चोरी कर लिया। इस संबंध में मंदिर कमिटी के अध्यक्षा गुड़िया देवी ने मनसाही थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देते हुए पुलिस से आवश्यक क़ानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस का आवेदन देने के दौरान राजेश शर्मा, उत्तम शर्मा, बालकिशोर शर्मा, अशोक यादव, सुबोध शर्मा आदि भी साथ थे। यह भी पढ़ें- कचहरी परिसर के महाबीर मंदिर में चोरी, प्राथमिकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...