गोड्डा, अप्रैल 11 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा शहर के स्थानीय नंदनगर में आयोजित सत्संग कार्यक्रम के अवसर पर स्वामी शंभू बाबा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्संग भाग्य से प्राप्त होता है और यह परमात्मा का निज अंग है। उन्होंने कहा कि सत्संग के माध्यम से मनुष्य को जीवन के चार प्रमुख फलों अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से सत्संग में शामिल होकर आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की अपील की। इस अवसर पर वादी महेन्द्र वाचा ने कहा कि सत्संग के प्रभाव से मनुष्य के भीतर श्रेष्ठ गुणों का विकास होता है। उन्होंने बताया कि सत्संग से खंडित बुद्धि का नाश होता है तथा यश, ऐश्वर्य और भवबंधन से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। सत्संग प्रचारक ओम प्रकाश मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि सत्संग सभी मंगलों का आधार है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.