कन्नौज, मार्च 8 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पूर्वी बाईपास स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को श्रद्धालुओं और संत महात्माओं ने फूलों की होली खेलकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। इस अवसर पर सत्संग का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महात्मा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सत्संग के दौरान परम पूज्य महात्मा राजकुमार गुप्ताजी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि त्योहारों का वास्तविक उद्देश्य आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ाना है। त्योहार पुराने गिले-शिकवे भुलाकर लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का माध्यम होते हैं। उन्होंने कहा कि होली नफरत की दीवारों को खत्म कर प्रेम और खुशियों का संदेश देती है।कार्यक्रम में उपस्थित संत महापुरुषों और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा फूलों की होली खेलकर पर्व की खुशियां साझा कीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.