जहानाबाद, अप्रैल 8 -- जीवन में सफलता केवल धन या प्रसिद्धि से नहीं मापी जाती, बल्कि अच्छे संस्कार, सही निर्णय और संतुलित जीवन से भी जुड़ी होती है बभना मोहल्ले में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को सुनने के लिए उमड़ रही भीड़ जहानाबाद , निज संवाददाता। जहानाबाद शहर के बभना मोहल्ले में बुधवार को श्रीमदभागवत कथा के पांचवें दिन सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि जीवन में सफलता केवल धन या प्रसिद्धि से नहीं मापी जाती, बल्कि अच्छे संस्कार, सही निर्णय और संतुलित जीवन से भी जुड़ी होती है। माता-पिता हमारे पहले गुरु होते हैं, जिन्होंने हमें जीवन जीने का सही मार्ग सिखाया है। उनके अनुभव और सीख हमारे लिए एक मार्गदर्शक दीपक की तरह होते हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी हमें सही दिशा दिखाते हैं। इसलिए उनकी बातों को मानना और उनका सम्मान करना सफलता की ओ...