सहारनपुर, अगस्त 30 -- सहारनपुर। पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में एक और दो सितंबर को होने वाले सत्संग को देखते हुए रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरसावा स्टेशन पर 32 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है। ट्रेनों को एक-एक मिनट रुकने की अनुमति मिली है। यह व्यवस्था 31 अगस्त से दो सितंबर तक लागू रहेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार सहारनपुर विधायक राजीव गुंबर ने यात्रियों की सुविधा के लिए पत्र भेजकर सरसावा में ट्रेनों का ठहराव देने का आग्रह किया था। इसके बाद रेलवे ने यह निर्णय लिया। संबंधित अधिकारियों को ट्रेनों का संचालन तय समय के अनुसार कराने के निर्देश दिए गए हैं। ठहराव पाने वाली ट्रेनों में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 18237, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस 14631, कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 12469, टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस...