मुजफ्फर नगर, अप्रैल 28 -- मीरापुर रविवार को घर से सत्संग जाने के लिए निकला सब्जी व्यापारी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। व्यापारी के कुतुबपुर नहर में गिरने की आशंका पर परिजनों के साथ पुलिस व सैकड़ों लोग व्यापारी को नहर में तलाश करने में जुट गए। इस दौरान व्यापारी की मोपेड नहर में पड़ी मिली।कस्बे के पंजाबी कालोनी निवासी सब्जी व्यापारी पंकज खुराना रविवार की सुबह नौ बजे अपनी मोपेड(विक्की)से सत्संग जाने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक व्यापारी पंकज घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे फोन किया तो फोन बंद मिला। जिस पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान एक स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पंकज अपनी मोपेड से कुतुबपुर की तरफ जाता दिखाई पड़ा। परिजन सैकड़ों लोगों के साथ कुतुबपुर गंगनहर पुल पर पहुंचे तो यहां किसी व्यक्ति न...