बरेली, मार्च 9 -- श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन में श्री गणेश उत्सव समिति और श्री गणेश सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में रविवार से श्री राम कथा का शुभारंभ हो गया। पहले दिन कथा व्यास आशुतोष दास ने सत्संग की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सत्संग के बिना मनुष्य के जीवन में शांति की प्राप्ति नहीं हो सकती। भजन के माध्यम से उन्होंने श्रोताओं को राम नाम के रस में डुबो दिया। कथा से पूर्व रविवार को 2 बजे कलश यात्रा बैंड वाजे के साथ हरि मंदिर से प्रारंभ हुई। महिला शक्ति ने कलश लिए और भजनों पर झूमते हुए शोभा यात्रा निकाली गई। श्री राम कथा में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष रवि वूवना, अभिषेक गौड़, सुनील खंडेलवाल, मीडिया प्रभारी कैलाश चंद शर्मा, विकास शर्मा, सुशील खंडेलवाल, सुनील शर्मा, अनुराग शर्मा, अरविंद गोयल, नवीन गोयल, प्रथमेश गुप्...