सहारनपुर, अगस्त 31 -- राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सहारनपुर मेजर सेंटर में एक और दो सितंबर को होने वाले दो दिवसीय सत्संग से पहले सुरक्षा और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई हैं। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों और हजूर जसदीप सिंह गिल के आगमन को लेकर रविवार से पंजाब व स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाला। श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पंडाल में प्रवेश से पहले मोबाइल फोन, कैमरा, टेप रिकॉर्डर समेत प्रतिबंधित सामान काउंटर पर जमा कराया जा रहा है। परिसर में 13 पार्किंग स्थल और 13 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। यातायात संभालने में करीब सात हजार सेवादार जुटे हैं, जबकि लंगर व्यवस्था में 10 हजार सेवादार सेवा दे रहे हैं। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से संगत को डेरे की बसों से मेजर सेंटर पहुंचाया जा रहा है। सत्संग घर में 24 घंटे लंगर चल रहा है ...