सत्संग और बुजुर्गों की सेवा से संस्कार मिलता : लक्ष्मणाचार्य
मुजफ्फरपुर, जून 5 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। हरिहर क्षेत्र पीठाधीश्वर जगद्गुरुरामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य ने कहा कि सत्संग और बुजुर्गों की सेवा से संस्कार मिलता है। वे बरियारपुर थाने के फिरोजपुर सकरा में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ के पांचवें दिन शुक्रवार को व्यासपीठ से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी को दान करना चाहिए। कलियुग में दान की बहुत बड़ी महिमा है। दान नहीं करने वाला दरिद्र होता है। सत्पात्र को दान देने वाला धनी होता है और धन द्वारा दान करता है। धर्म करने से उसका मोक्ष हो जाता है। कदाचिद मोक्ष नहीं हुआ तो वह राजकुल में जन्म लेता है और पुनः दान करता है। नंदबाबा कृष्ण जन्म के उपलक्ष्य में खूब दान करते हैं। कमाई का सर्वग्रास करने का किसी व्यक्ति को अधिकार नहीं है। कमाई में धर्म का माता पिता का पशुपक्षियों जरुरतमंद व्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.