सत्संग और गुरु की महिमा से मिलती है जीवन को दिशा: रामरक्षा
देवरिया, मई 23 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। मठिया शिव मंदिर ब्रह्मस्थान के समीप चल रहे श्रीराम कथा के छठवें दिन अयोध्या से पधारे कथा व्यास रामरक्षा दास ने गुरु और सत्संग की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सत्संग के माध्यम से व्यक्ति के अंदर सद्विचारों का विकास होता है और उसका चरित्र सात्विक बनता है। कथा व्यास ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि गुरु के बिना भगवत प्राप्ति संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि केवल नाम जप या भजन भी तब तक फलदायी नहीं होता, जब तक उस पर गुरु की कृपा और मार्गदर्शन न हो। गुरु ही शिष्य को सही दिशा दिखाते हैं और उसे भक्ति के मार्ग पर स्थिर रखते हैं। उन्होंने वर्तमान समय में सद्गुरु की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आज के दौर में भ्रम और भटकाव अधिक है, ऐसे में सद्गुरु ही हमें ईश्वर की कृपा से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.