चतरा, अक्टूबर 11 -- चतरा संवाददाता। श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के अनुयायियों की उपस्थिति में शिवनंदन सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को एक बैठक हुई। संचालन डॉ. मनीष कुमार श्रीवास्तव ने किया। बैठक में 2 नवंबर को आयोजित होने वाले सत्संग उपासना केन्द्र का उदघाटन और श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद की138 वां जन्म महोत्सव के सफल आयोजन हेतु तैयारियों की समीक्षा की गई। उदय कुमार सिंह ने कहा कि इस आयोजन में सत्संग आश्रम देवघर, बिहार व झारखंड से कई सत्संगी वृंद उपस्थित होंगे। कार्यक्रम पूरा दिन चलेगा। सुबह 4:30 बजे वेद मांगलिक से प्रारंभ होकर शाम 5:07 बजे सांध्यकालीन प्रार्थना के साथ सम्पन्न होगा। धर्म सभा का आयोजन 11 बजे से किया गया जायेगा, जबकि दोपहर 1 बजे विशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि इस आयोजन के...