देवघर, जनवरी 7 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के सत्संग आश्रम के समीप रविवार को अनुयायी की मोबाइल चोरी कर ली गई। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के घोषपुर निवासी अनुयायी समरजीत घोष ने बताया कि वह सत्संग आश्रम के कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। शाम में आश्रम के बाहर घूम रहे थे, तभी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी आईफोन चोरी कर ली। समरजीत घोष ने लगभग दो घंटे आसपास खोजबीन की, लेकिन आईफोन का पता नहीं चल सका। उसके बाद नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सूत्रों के अनुसार, यह अकेली घटना नहीं है। पिछले 24 घंटे में करीब 10 अनुयायियों की मोबाइल चोरी हो चुकी है। इसको लेकर नगर थाना में मोबाइल चोरी और मिसिंग की कई शिकायतें दर्ज करायी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.