लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सत्र समापन एवं वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेश राठी रहे, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के उपाध्यक्ष रामदयाल वर्मा ने की। संचालन आचार्य अभिषेक सिंह द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार कनौजिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सत्र भर की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जूनियर वर्ग में अवंतिका, सीनियर वर्ग में राज दिवाकर को यह सम्मान प्रदान किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।वेश प...