पलामू, अप्रैल 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एनएसयूआई के जीएलए कॉलेज अध्यक्ष ने कहा कि एनपीयू में एनईपी स्नातक सत्र 2022-26 के विद्यार्थियों में शैक्षणिक अव्यवस्था को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। चार चार वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक केवल चार सेमेस्टर की ही परीक्षाएं आयोजित हो सकी हैं, जिससे छात्रों का भविष्य अधर में लटकता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि जब निर्धारित समय में सेमेस्टर परीक्षाएं ही पूरी नहीं हो पा रही हैं, तो स्नातक की पढ़ाई कब तक पूरी होगी और पीजी में नामांकन की प्रक्रिया कब शुरू होगी। उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार जल्द नहीं होगा तो छात्रहित में आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- स्नातक के नामांकन शेड्यूल में हो सकती है देरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...