रांची, मार्च 30 -- रांची, संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक सत्र में देरी के विरोध में सोमवार को विवि मुख्यालय में घेराव-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में रिम्स के 500 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। समय पर परीक्षा आयोजित करने और लंबित परिणामों को जल्द जारी करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि सत्र 2023-26, 2024-27 और 2024-28 के विद्यार्थी सबसे अधिक प्रभावित हैं। कई छात्रों का अब तक रजिस्ट्रेशन तक नहीं हो पाया है। वहीं, सत्र 2022-26 के विद्यार्थियों की स्थिति यह है कि अब तक केवल दो सेमेस्टर की परीक्षाएं ही हो सकी हैं।बताया कि इससे पहले 2 फरवरी को भी विवि प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। केवल आश्वासनों के भरोसे समय काटा जा रहा है,...