प्रयागराज, अप्रैल 1 -- पुराना फाफामऊ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में नए सत्र के प्रथम दिन बुधवार को 'स्कूल चलो अभियान' के अंतर्गत प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान नव प्रवेशी छात्राओं का स्कूल की ओर से स्वागत किया गया। शांतिपुरम के पार्षद सुरेंद्र यादव ने शिक्षा को मानव जीवन में अहम बताया। वंदना तिवारी, अनुराग श्रीवास्तव, मनीषा और अन्य शिक्षिकाओं ने छात्राओं का टीका लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों को आवेदन पत्र भी वितरित किए गए। इसी तरह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा के निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालय रामपुर दुआरी में नवीन सत्र का शुभारंभ स्कूल चलो अभियान और प्रवेश उत्सव के रूप में मनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...