रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- खटीमा। सड़क ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजमार्ग 70 पर सत्रह मील से सागर डैम तक लगभग 13.6 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर स्वीकृति मिल गई है। मोटर मार्ग के चौड़ीकरण होने से आवागमन काफी सुगम हो जाएगा।बेहद जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी सड़क को स्थानीय लोगों द्वारा मरम्मत व उच्चीकरण की मांग उठाई गई थी, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोड के उच्चीकरण की घोषणा की थी। सीएम के नोडल अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि इस परियोजना के तहत सड़क को डेढ़ लेन में विकसित किया जाएगा, जिससे आवागमन की गति में सुधार आएगा। 13.6 किमी परियोजना के तहत सड़क को डेढ़ लेन में किया जाएगा।विकसित नानंक सागर डैम आने वालों के लिए आवागमन सुगम होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिं...