गिरडीह, मार्च 31 -- गिरिडीह। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने धनबाद जिला के बलियापुर थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की है। बलियापुर में गिरफ्तार व्यक्तियों को आतंकवादियों की तरह रोड पर परेड कराने, कमर में रस्सा बांधकर ले जाने के कारण बलियापूर थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। कहा कि बिना जांच और सत्य सामने आए बगैर किसी समुदाय को निशाना बनाना गलत है। जिलाध्यक्ष केडिया ने कहा कि वे कांग्रेस द्वारा आयोजित जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग प्रोग्राम मे गिरिडीह से बाहर है, वहां से लौटते ही पीड़ित परिवार से मिलकर स्थानीय पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेंगें। बलियापुर में रामनवमी के दिन हुई घटना को लेकर कांग्रेस का रुख पूरी तरह स्पष्ट है की जो भी दोषी हो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। किसी को भी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं ह...