प्रयागराज, नवम्बर 23 -- प्रयागराज की श्री सत्य साईं सेवा समितियों की ओर से रविवार को सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष को उत्सव के रूप में मनाया गया। अशोक नगर स्थित साईं कृपा मंदिर में एक लाख बार उनके नाम का जप किया गया, तो वहीं भजन गायक रजनीश राय ने भजनों की प्रस्तुति भी की। कुष्ठ आश्रम व अनाथालयों में अनुयायियों ने बच्चों को भोजन, वस्त्र, बर्तन, कंबल व स्वेटर वितरित किया। शाम को दुर्गा पूजा पार्क, अशोक नगर में बाबा की मंगल आरती की गई। संचालन मुख्य स्थायी अधिवक्ता अखिलेश्वर सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.