विकासनगर, जून 16 -- उत्तराखंड श्री सत्य साई सेवा संगठन की टीम ने चकराता समिति का दौरा कर विभिन्न सेवा गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने जीआईसी ग्वासापुल पहुंचकर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चौधरी से मुलाकात की और उन्हें संगठन की सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। दौरे के दौरान राज्य उपाध्यक्ष कैप्टन अजय स्वरूप, संयुक्त राज्य शिक्षा समन्वयक शालिनी स्वरूप और संगठन के ट्रस्टी दीपक नौटियाल ने विद्यालय के करीब 80 छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने श्री सत्य साई बाबा के मूल्य आधारित सिद्धांतों, सेवा, प्रेम और नैतिकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को जीवन में इन आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- सत्य सांई संगठन ने चकराता में सेवा और संस्कार का दिया संदेश इस अवसर पर भगवान सत्य साई बाबा की प्रेम तरु पहल के अंतर्गत विद...