आगरा, जनवरी 20 -- तीर्थ नगरी सोरों में माघ मास के उपलक्ष में मंगलवार से सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ है। कथा स्थल पर कलश स्थापना करने के बाद कथावाचक ने प्रभु राम की कथा का रसपान कराया। श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व हरपदी किनारे स्थित वराह मंदिर से भव्य कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर गंगाजल से भरे कलश धारण कर मंगलगीतों का गायन करती दिखाई दीं। कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई हरि की पैड़ी स्थित मानस मंदिर पर संपंन हुई। कथावाचक पंडित राघव बरवारिया चाकर ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना कराई। कथावाचक ने कहा कि श्रीराम कथा केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन को मर्यादा, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...