प्रयागराज, जून 28 -- प्रयागराज। अखिल भारतीय मालवीय सभा की ओर से रविवार को भारती भवन पुस्तकालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्य प्रकाश मालवीय की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह और सत्यप्रकाश मालीवय की पौत्री दिविता शांडिल्य ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह में समाज, शिक्षा एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रामजी केसरवानी, सुनीता चोपड़ा, अमिताभ टंडन, निखिल पांडेय और स्वतंत्र देव पांडेय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मृदुल मालवीय और धन्यवाद ज्ञापन प्रखर मालवीय ने किया। इस अवसर पर अशोक कुमार मालवीय, ज्योति दुबे,मृदुल मालवीय, पूनम मालवीय, डॉ अन्नपूर्णा मालवीय, सौरभ मालवीय, रोहित मालवीय, प्रखर मालवीय आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...