शामली, जनवरी 27 -- श्री ब्राह्मण एकता महासभा जनपद शामली के अध्यक्ष पद पर सत्य प्रकाश कौशिक को एक बार फिर चुना गया है। गत सोमवार को ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति मे घोषणा की गई। शहर के बुढाना रोड स्थित संगठन के संरक्षक विजय कौशिक के कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री ब्राह्मण एकता महासभा के संरक्षक मंडल के सदस्यों जयप्रकाश शर्मा, विनोद अत्री, अशोक कुमार वशिष्ठ एवं विजय कुमार कौशिक ने संयुक्त रूप से सत्य प्रकाश कौशिक द्वारा पूर्व में किए गए सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पुनः जिलाध्यक्ष घोषित किया। संरक्षक मंडल ने कहा कि उनके के नेतृत्व में संगठन ने समाज हित में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिससे संगठन को नई दिशा मिली है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य सदस्यों ने नवनियुक्त अध...