नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- राजनीतिक टिप्पणीकार तहसीन पूनावाला और दो अन्य लोगों को मंगलवार को तब दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया जब वे सत्य निकेतन इमारत हादसे में जान गंवाने वालों के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे थे। तहसीन पूनावाला को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया। पूनावाला ने 'एक्स' पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें अभिनय और कुलदीप जनसंघ के साथ पीड़ितों के लिए कैंडल मार्च निकालते समय हिरासत में लिया गया।एबीवीपी ने भी निकाला मार्च वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दिल्ली ने सत्य निकेतन की दुखद घटना के विरोध में मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में 'छात्र सुरक्षा मार्च' निकाला। दिल्ली विश्वविद्यालय के रग्बी मैदान से शुरू होकर आर्ट्स फैकल्टी तक पहुंचे इस मार्च में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न महाव...