नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में इमारत ढहने की घटना में जान गंवाने वाले सात लोगों में शामिल दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के छात्र अर्पित की मां अब भी उसके घर लौटने का इंतजार कर रही हैं, जबकि एक दोस्त उसके साथ संगीत कार्यक्रम में जाने का इंतजार करता रह गया। डीयू के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन इलाके में स्थित यह इमारत लड़कों के लिए 'पेइंग गेस्ट' (पीजी) आवास के रूप में इस्तेमाल होती थी। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे मरम्मत कार्य के दौरान यह इमारत ढह गई। मलबे से 12 लोगों को निकाला गया, जिनमें से सात की मौत हो गई। अर्पित के डीयू के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज में बीकॉम सेंकेंड ईयर का छात्र था। वह रविवार सुबह मध्य प्रदेश स्थित अपने घर से रक्षाबंधन मनाकर दिल्ली लौटा था। मां से अर्पित की आखिरी बातचीत दोपहर करीब 12:30 बजे हुई थी। इसके बा...