सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, क्या रहा सर्वोच्च अदालत का रुख?
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बिल्डिंग गिरने से 7 की मौत के बाद उक्त मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। मंगलवार को इस घटना की गूंज सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच के सामने सुनाई दी। सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि वह बिल्डिंग हादसा जैसी घटनाओं के मुद्दे की पूरे देश के स्तर पर समीक्षा करेगा। जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने इस मुद्दे की सुनवाई के लिए गुरुवार यानी 10 सितंबर की तारीख निर्धारित की है।देशव्यापी स्तर पर मुद्दे को देखेगी सर्वोच्च अदलत जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने कहा कि वह इस मुद्दे को देशव्यापी स्तर पर सुनेगी। सर्वोच्च अदालत की यह टिप्पणी वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत सिन्हा की ओर से 6 सितंबर को बिल्डिंग गिरने की दुखद घटना का जिक्र किए जाने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.