नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला PG (पेइंग गेस्ट) सुविधा वाली एक इमारत के गिरने और उसमें 7 लोगों की मौत के बाद, दिल्ली नगर निगम (MCD) ने शहर में गैर-कानूनी और असुरक्षित इमारतों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था, जो कि लगातार अब भी जारी है। MCD के आंकड़ों के अनुसार, 6 से 18 सितंबर के बीच निगम ने 397 संपत्तियों को तोड़ा है और 152 संपत्तियों को सील किया है। इसी दौरान, गैर-कानूनी निर्माण के लिए उसने 310 'शो-कॉज नोटिस' (कारण बताओ नोटिस), सीलिंग के लिए 178 'शो-कॉज नोटिस' और 80 'डिमोलिशन ऑर्डर' (तोड़ने के आदेश) भी जारी किए हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में पति ने पत्नी को मारी गोली, सब्जी बनाने को लेकर हुआ था दोनों में विवादगुरुवार को 41 संपत्तियों में हुई तोड़फोड़ अकेले 18 सितंबर को MCD ने 41 प्रॉपर्टीज को तोड़ा, 10...