बगहा, फरवरी 1 -- गौनाहा, एक संवाददाता गांधीजी सत्य को ईश्वर और ईश्वर को सत्य मानते थे। सत्य सदैव कल्याणकारी और आनंददायक होता है। जिसमें किसी प्रकार के शोक या अहित का स्थान नहीं होता। इसलिए सत्य से प्राप्त सुख शाश्वत होता है।उक्त बाते ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने वर्चुअल माध्यम से कही। शहीद दिवस के अवसर पर सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शुक्रवार को भितिहरवा गांधी आश्रम स्थित जीवन कौशल विकास ट्रस्ट के प्रांगण में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुदिष्ट कुमार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं कस्तूरबा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुई। वक्ताओं ने उनके कृतित्व व...