बदायूं, जून 8 -- तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित यज्ञ मंदिर में रविवार को आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ऋग्वेद के पावन मंत्रों के उच्चारण के बीच यज्ञ में आहुतियां देकर किया गया। यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति, मानव कल्याण तथा समाज में सद्भावना की कामना की गई। अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ का संचालन करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को सत्य, धर्म और वैदिक जीवन मूल्यों का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सत्य के मार्ग पर चलता है, वह जीवन में सदैव निर्भय रहता है तथा समाज में यश और कीर्ति प्राप्त करता है। यह भी पढ़ें- यज्ञ कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया झूठ का सहारा लेने वाला व्यक्ति अंततः पतन का ही भागी बनता है। उन्होंने कहा कि सतयुग में महाराजा हरिश...