अंबेडकर नगर, अगस्त 11 -- सैदापुर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के कटघर मूसा गांव में सोमवार को शबाब आलम के आवास पर शहवेज आलम के इसाले सवाब के लिए मजलिसे चेहलुम का आयोजन हुआ। मजलिस की शुरुआत तिलावते कलाम पाक से हुई। इससे पूर्व प्रख्यात शायर जफर आजमी ने पेशख्वानी कर खिराजे अकीदत पेश की। दिल्ली से आये मौलाना सैयद नजर मोहम्मद जैनबी ने कहा कि इंसान को अपनी जिंदगी सत्य, न्याय और इंसानियत के रास्ते पर गुजारनी चाहिए। कर्बला की घटना हमें हमेशा सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...