गाजीपुर, अप्रैल 17 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीराम कथा समिति की ओर से नगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा का गुरुवार को विधिवत समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीराम का स्मरण किया और अपने परिवार की सुख-शांति की कामना की। समापन अवसर पर आयोजक समिति ने प्रख्यात कथावाचक शांतनु महाराज को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कथा के दौरान आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु राम ने वनवास काल में दीन-दुखियों की सेवा कर समाज में एकता और धर्म की स्थापना की। उन्होंने रावण का वध कर यह संदेश दिया कि सत्य और धर्म की हमेशा विजय होती है। आचार्य ने शबरी प्रसंग और राम-भरत मिलाप जैसे भावपूर्ण प्रसंगों के माध्यम से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। भजन...