सत्य और धर्म की विजय निश्चित होती है :पूज्य देवी आरती जी
गोपालगंज, मई 12 -- थावे।स्थानीय प्रखंड के लछवार दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के दौरान सोमवार की देर शाम श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। महायज्ञ में मथुरा से पधारी प्रसिद्ध कथा वाचिका पूज्य देवी आरती जी ने भगवान श्रीराम और रावण युद्ध के प्रसंग का वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि सत्य और धर्म की विजय निश्चित होती है तथा भगवान श्रीराम ने अधर्म पर विजय प्राप्त कर संपूर्ण मानवता को मर्यादा और आदर्श का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि रावण अत्यंत विद्वान और शक्तिशाली था, लेकिन अहंकार के कारण उसका विनाश हुआ।जबकि भगवान श्रीराम ने धैर्य, सत्य और मर्यादा का पालन करते हुए धर्म की रक्षा की। जैसे-जैसे युद्ध प्रसंग आगे बढ़ता गया, श्रद्धालु जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर गुंजायमान करते रहे। कथा के दौरान श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.