भागलपुर, अक्टूबर 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार कृषि विवि (बीएयू), सबौर के एनएसएस इकाई एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा संयुक्त रूप से भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री एवं गांधी जयंती शुक्रवार को मनाई गई। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन, उनके सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को विशेष रूप से स्मरण किया गया। विद्यार्थियों द्वारा व्याख्यान, प्रेरणात्मक वक्तव्य, विचार-विमर्श, संवादात्मक सत्र, कविता एवं विचार-पाठ तथा गीत प्रस्तुतियों के माध्यम से महात्मा गांधी के जीवन, उनके सिद्धांतों, राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नैतिक मूल्यों को रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा प्रतिपादित सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। यह...