औरैया, जनवरी 30 -- औरैया। जनपद के ज्ञान स्थली अकादमी में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, उनके आदर्शों और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. लवलेश चौहान ने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी का जीवन सत्य और अहिंसा पर आधारित था, जो आज के समय में भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी गांधी जी ने अहिंसा का मार्ग नहीं छोड़ा और इसी सिद्धांत के बल पर देश को स्वतंत्रता दिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...