समस्तीपुर, जनवरी 31 -- रोसड़ा, विभूतिपुर, एसं। गांधीजी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि: विभूतिपुर । महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्थानीय गांधी अंबेडकर स्मारक संरक्षण समिति के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थापित महात्मा गांधी व अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी गई। प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी ने दोनों महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में बीडीओ सुनील कुमार, मीडिया जगत से जुड़े अवकाश प्राप्त नेशनल हेड विजय सिंह, समिति के अध्यक्ष दिलीप नारायण सिंह पप्पूजी, सचिव श्याम किशोर कुशवाहा, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, रालोमो के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, मुखिया भोला शंकर दास, उप मुखिया राजवली राय, पूर्व मुखिया शिवदानी प्रसाद सिंह, पंसस मिथिलेश सिंह, प्रेमचंद्र सिंह, राम प्रक...