सीतामढ़ी, अक्टूबर 3 -- सीतामढ़ी। महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गांधी चौक स्थित प्रतिमा पर उप विकास आयुक्त श्वेता भारती ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी की भूमिका अतुलनीय रही। सत्य और अहिंसा के उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक और पथप्रदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश देता है। उनकी जयंती पर उनके आदर्शों और सिद्धांतों को जीवन आत्मसात करने का संकल्प लेना चाहिए। मौके पर अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार, सदर एसडीओ आनंद कुमार, डीआरडीए निदेशक राजेश भूषण, ट्रैफिक डीएसपी समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- Purnia News: जय...