नई दिल्ली, अगस्त 19 -- दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन को एंटी करप्शन ब्यूरो ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली जल बोर्ड के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) टेंडर में कथित तौर पर हुई रिश्वतखोरी के मामले में सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी से भड़की 'आप' जहां केंद्र सरकार पर हमलावर है तो अपने ही पुराने नेता राघव चड्ढा पर भी निशाना साध रही है। अप्रैल के अंत में पाला बदल चुके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर भाजपा के पुराने ट्वीट दिखाकर सवाल उठाए जा रहे हैं। 'आप' की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने पीटीआई से बात करते हुए एक कथित पुराना ट्वीट दिखाया और कहा कि भाजपा ने इस मामले में राघव चड्ढा पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा, 'जिस समय का यह कथित घोटाला बताया जा रहा है उस समय सत्येंद्र जी जेल में बंद थे। उस सम...