रुडकी, अप्रैल 21 -- लंढौरा। पुलिस ने सत्यापन न कराने 15 लोगों के चालान काटे। लंढौरा और आसपास के इलाके में 80 से अधिक ईंट भट्ठे हैं। इसके अलावा चार से अधिक प्राइवेट फैक्ट्री हैं। भट्ठों और फैक्ट्रियों में अधिकतर लोग दूसरे राज्यों के काम करते हैं। बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। मंगलवार को लंढौरा पुलिस ने तीन भट्ठों पर जांच की तो पता चला 15 लोग सत्यापन कराए बिना ही रह रहे हैं। पुलिस ने सभी के चालान काटे है। चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल का कहना है कि सभी भट्ठा मालिकों को जल्द से जल्द सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...