अल्मोड़ा, मई 25 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। सत्यापन नहीं करवाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है। इसके तहत कोतवाल अशोक कुमार ने टीम के साथ लोगों के सत्यापन जांचे। इस दौरान एक मकान मालिक के यहां बिना सत्यापन के ही बाहरी किराएदार रखे मिले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकान मालिक को पुलिस एक्ट में दस हजार रुपये का कोर्ट चालान कर दिया। साथ ही लोगों से शतप्रतिशत सत्यापन कराने की हिदायत दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...