गोपालगंज, मार्च 7 -- फुलवरिया। राजस्थान के कोटा जिले की पुलिस शनिवार को एक अभियुक्त के सत्यापन के लिए फुलवरिया थाना पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम क्षेत्र के कोयला देवा टोला, किशुनदेव छापर गांव निवासी राजू सिंह के घर पहुंची और आरोपी की पहचान की। साथ ही उसे संबंधित न्यायालय में सदेह उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने की बात कही गई। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि राजस्थान के नगर थाना कोटा की पुलिस टीम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह कर रहे थे। उनके साथ कांस्टेबल अमृतराज सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। बताया जाता है कि राजू सिंह दो वर्ष पूर्व राजस्थान के श्रीहरिकोटा थाना क्षेत्र में हुई एक घटना में शामिल बताया गया है। वह इस मामले में जमानत पर चल रहा है। सुनवाई के दौरान न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर राजस्थान पुलिस सत्यापन...