रुद्रपुर, फरवरी 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंहनगर में पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों के खिलाफ व्यापक सत्यापन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पूरे जिले में एक साथ विशेष अभियान संचालित किया गया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों में होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं, किरायेदारों, डिलीवरी कर्मियों, श्रमिकों एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों का घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया। रविवार को चलाए गए इस सघन अभियान के दौरान कुल 490 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, जिनमें से 83 के विरुद्ध नियमों के उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 और 83 के तहत चालान और कोर्ट चालान की कार्रवाई की। खटीमा कोतवाली क्षेत्र में सर्वाधिक 120 सत्यापन किए गए, जबकि जसपुर में 19 और दिनेशपुर में 9 व्यक्तियों के विरुद्ध चालान की कार...