रुडकी, मार्च 8 -- आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भगवानपुर पुलिस ने रविवार को बाहरी प्रदेशों से आकर क्षेत्र में रहकर काम करने वाले लोगों के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 49 लोगों का सत्यापन किया गया, जबकि किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 49 मकान मालिकों के 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए। रविवार को भगवानपुर थाना पुलिस ने क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में किरायेदारों, घरेलू नौकरों तथा बाहरी राज्यों से आकर फैक्ट्रियों, गुड़ चरखियों, कोल्हुओं और ठेली आदि पर काम करने वाले लोगों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया। इसके लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया। सभी टीमों ने भगवानपुर क्षेत्र के पुहाना गांव में पहुंचकर सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 49 लोगों का सत्यापन किया गया। साथ ही किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 49 मकान मालिकों के 10-1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.